All News first with us
80s-90s के बॉलीवुड सेलेब्स का अब भी बॉलीवुड में डंका बजता है। एक ओर जहां कुछ सेलेब्स सिनेमाई दुनिया से दूर हो गए तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं, जिनका सिक्का अब भी खूब चलता है। हालांकि इन सभी सेलेब्स के लुक्स में काफी बदलाव आ गया है। इस स्पेशल रिपोर्ट में आपको दिखाते हैं सेलेब्स के Then & Now लुक्स…
अजय देवगन: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने दमदार फिजीक, बेहतरीन वॉक और इंटेंस आखों के लिए भी जाने जाते हैं। अजय जल्दी ही फिल्म रनवे 34 में नजर आएंगे।
गोविंदा: बॉलीवुड के चीची अब बॉलीवुड में कम एक्टिव रह गए हैं, हालांकि गोविंदा रिएलिटी शोज में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आते रहते हैं और खूब एंटरटेन करते हैं। वहीं गोविंदा म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं।
संजय दत्त: संजू बाबा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें खूब प्यार करती है। उम्र के इस पड़ाव में भी संजय दत्त एक्टिव हैं और बेहतरीन एक्टिंग से दिल जीत रहे हैं। संजय इन दिनों केजीएफ चैप्टर 2 के लिए वाहवाही लूट रहे हैं।
चंकी पांडे: चंकी पांडे अब बॉलीवुड से करीब करीब दूर हो चुके हैं, हालांकि कुछ कुछ टाइम के बाद किसी न किसी फिल्म में नजर आते हैं। वैसे बता दें कि चंकी की बेटी अनन्या अब सिनेमा में एक्टिव हो गई हैं और फैन्स का दिल जीतती हैं।
आमिर खान: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की गिनती टॉप स्टार्स में होती है। आमिर खान, जल्दी ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग मूवी फॉरेस्ट गंप का रीमेक है।
अनिल कपूर: झक्कास अनिल कपूर, उम्र को मात देते दिखते हैं। अनिल आज भी अपने जोरदार स्वैग और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अनिल सिनेमाई दुनिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।
जैकी श्राफ: जैकी श्रॉफ के खाते में भले ही फिल्में अब कम हैं, लेकिन जब भी वो स्क्रीन पर नजर आते हैं, दर्शकों का दिल जीत ले जाते हैं। जैकी श्रॉफ पर्यावरण के लिए खूब एक्टिव रहते हैं।
सुनील शेट्टी: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज भी अपनी फिटनेस से सभी को मात देते दिखते हैं। लंबे बाल और लंबी- घनी दाढ़ी में सुनील शेट्टी काफी डैशिंग दिखते हैं।
अक्षय कुमार: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक साल में करीब 4-6 फिल्में रिलीज होती हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में गोरखा, ओएमजी 2, सेल्फी, रक्षा बंधन, मिशन सिंड्रेला, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और राम सेतु शुमार हैं।